चुनाव आया है
देखो अभी अभी ए चुनाव आया है !
कुछ नेताओं के अधर में नाव आया है !!
अभी से करने लगे हैं, बड़े बड़े वादे,
जनता को समझना होगा इनके इरादे,
जोड़ तोड़ से करने लगे हैं प्रचार,
पछ विपछ में होने लगी है तकरार,
सड़क बनेगा, बिजली और पूल होगा,
रोजगार मिलेगा, शिक्षा और स्कूल होगा,
यहीं नारा लगाते, हमारे गांव आया है !
देखो अभी अभी, ए चुनाव आया है !!
क़ानून व्यवस्था को, और निखारेगें,
प्रकीर्ति और संस्कृति को, हम सबारेंगें,
जात पात को मिलकर अब मिटाना है,
फ़ौरन जैसा इस राज्य को अब बनाना है,
छोटे शहरों में भी एयरपोर्ट होगा,
जनता का ज़ब मेरा सपोर्ट होगा,
नेता लोग यहीं लेकर आपना भाव आया है!
देखो अभी अभी ये चुनाव आया है !!
सुबिधा बढ़ाया जायेगा अस्पताल में,
विकास हिं विकास होगा हर हाल में,
वोट करना हर नागरिक का अधिकार है,
अच्छे नेता को चुनेगा जनता समझदार है,
नारा लगाते चहुँ ओर, घूमने का छाव आया है!
देखो अभी अभी ए चुनाव आया है !!
कुछ नेताओं के अधर में नाव आया है !!!
Rk narach ( रंजीत कुमार
नाराच ) माछिल
Good thinking
जवाब देंहटाएंhttps://www.instagram.com/p/ChEweERrFvX/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
जवाब देंहटाएंInstagram id